Azamgarh news :लड़की को बहला फुसला कर भागने वाला आरोपी गिरफ्तार
लड़की को बहला फुसला कर भागने वाला आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ पर वादी ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 20.03.2026 को समय लगभग 14:22 बजे अभियुक्त अंशू गुप्ता पुत्र स्व0 जितेन्द्र गुप्ता निवासी ग्राम नामदारपुर, थाना कंधरापुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा वादी की बहन को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया।
उक्त प्रकरण के संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 117/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस पंजीकृत किया गया।
दिनांक 22.03.2026 को म0उ0नि0 शशि सिंह मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त को रोडवेज बस स्टैंड, थाना कोतवाली क्षेत्र से समय लगभग 11:00 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को नियमानुसार हिरासत पुलिस में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।



