आजमगढ़ में मामूली विवाद बना खूनी,फायरिंग में एक घायल
विवाद बढ़ा तो चली गोली, ऑटो चालक अस्पताल में भर्ती

आजमगढ़ जिले के तरवा थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में आपसी विवाद के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद फायरिंग की घटना सामने आई है। फायरिंग में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिंहपुर निवासी 40 वर्षीय श्याम नारायण मौर्य (पुत्र जनार्दन मौर्य), जो ऑटो चालक हैं, का गांव के ही रमेश यादव के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोप है कि रमेश यादव ने श्याम नारायण मौर्य को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।



