Azamgarh news :शादी का झांसा देकर संबंध बनाने वाला गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर संबंध बनाने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना सरायमीर पर वादिनी द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि विपक्षी रणजीत पुत्र लालमन उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा तथा बेहतर जीवन एवं मुम्बई में नौकरी दिलाने का लालच देता था। इस संबंध में थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 58/2026 धारा 69 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान एवं मिशन शक्ति 5.0 के प्रभावी क्रियान्वयन के क्रम में दिनांक 23.03.2026 को उ0नि0 राजकुमार यादव मय हमराह हे0का0 अजय पाण्डेय द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर गड़वा मोड़ (सरायमीर) मेन रोड से अभियुक्त रणजीत कुमार पुत्र लालमन निवासी सिकहुला थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त को उसके विरुद्ध पंजीकृत मुकदमे की जानकारी देते हुए विधिक कार्यवाही पूर्ण की गई तथा उसके परिजनों को भी सूचित किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार मा0 न्यायालय भेजा गया। पुलिस टीम में उ0नि0 राजकुमार यादव एवं हे0का0 अजय पाण्डेय थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ शामिल रहे। जनपद पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सतत अभियान चलाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button