मुंबई:ब्रुकफील्ड प्रॉपर्टीज और रोटरी क्लब ऑफ मुंबई लेकर्स ने होलिस्टिक वेलबीइंग के लिए किया पवई रन का आयोजन

रिपोर्ट/अजय उपाध्याय
मुंबई,: वैश्विक स्तर के अग्रणी डेवलपर और उच्च गुणवत्ता वाली रियल एस्टेट परिसंपत्ति के ऑपरेटर, ब्रुकफील्ड प्रॉपर्टीज ने रोटरी क्लब ऑफ मुंबई लेकर्स के सहयोग से, रविवार, 7 जनवरी, 2024 को मुंबई में अपने प्रमुख कार्यक्रम पवई रन के तीसरे संस्करण की सफलतापूर्वक मेज़बानी की। इस आयोजन से तंदुरुस्ती को बढ़ावा देने और लोगों को प्रेरित करने के लिए संगठन की प्रतिबद्धता को रेखांकित होती है।
स्वास्थ्य के प्रति समग्र दृष्टिकोण अपनाते हुए दौड़ की विभिन्न श्रेणियों में भाग लेने के लिए 7500 से अधिक प्रतिभागी डाउनटाउन पवई, मुंबई में इकट्ठा हुए। हर क्षेत्र से जुड़े प्रतिभागियों ने समर्पण और सौहार्द्र के साथ इस चुनौती को स्वीकार किया। 10 किलोमीटर और 4 किलोमीटर की सामान्य दौड़ जीतने वाले अनुभवी धावकों से लेकर वेलनेस रन के सीईओ/सीएक्सओ तक के हर कदम ने समग्र स्वास्थ्य की सामूहिक तलाश को बढ़ावा दिया। आईआईटी, बॉम्बे के छात्रों के साथ आईआईटी रीयूनियन रन की पुरानी यादों से भरे माहौल ने कार्यक्रम को नए जज़्बे से भर दिया।
अंकुर गुप्ता, मैनेजिंग पार्टनर, रियल एस्टेट प्रमुख, एपीएसी क्षेत्र, ब्रुकफील्ड, रीमा एच. कुंदनानी – ब्रुकफील्ड प्रॉपर्टीज की वरिष्ठ उपाध्यक्ष – क्षेत्र प्रमुख, पश्चिम भारत और प्रमुख – मार्केटिंग, ब्रांडिंग एवं संचार, भारत निरंजन हीरानंदानी – प्रबंध निदेशक, हीरानंदानी समूह और …..- मुख्य अतिथि डाउनटाउन पवई, जो ब्रुकफील्ड प्रॉपर्टीज के भारत पोर्टफोलियो से प्रमुख कार्यालय प्रॉपर्टी पेशकश करता है, ने इस दौड़ को हरी झंडी दिखाई। इस पहल में जानी मानी कंपनियों के सीएक्सओ और पवई के लोग भी शामिल हुए।
ब्रुकफील्ड प्रॉपर्टीज इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी, आलोक अग्रवाल ने कहा, “ब्रुकफील्ड प्रॉपर्टीज में, हम लोगों को सभी के लिए बेहतर भविष्य के निर्माण में दीर्घकालिक साझेदार के रूप में देखते हैं। पवई के लोगों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता लगातार तीसरे वर्ष पवई रन के साथ हमारी चल रही साझेदारी से स्पष्ट होती है। समाज में योगदान देने की हमारी मूल भावना के अनुरूप, इस दौड़ से जुटाई गई राशि को धर्मार्थ और सामाजिक काम में लगाया जाएगा। हम इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पवई के लोगों, रोटरी क्लब और सभी प्रतिभागियों के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं।“
रोटरी क्लब ऑफ मुंबई लेकर्स की अध्यक्ष नेहा गुप्ता ने कहा, हम पवई रन के 13वें संस्करण में अभूतपूर्व भागीदारी देखकर उत्साहित हैं। हमारा प्रयास है, सामाजिक समस्याओं का हल करने में मदद करना; जैसे हम दिल में सुराख के साथ पैदा हुए बच्चों की सर्जरी मदद करते हैं। हम श्रवण यंत्र, व्हीलचेयर प्रदान करने के साथ-साथ लड़कियों की शिक्षा, रोजगार सृजन और कौशल विकास आदि में भी मदद करते हैं। मैं ब्रुकफील्ड प्रॉपर्टीज को उनके निरंतर समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं और उनके साथ हमारे सहयोग को मज़बूत करने के लिए तत्पर हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button