Azamgarh News:मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो में एक की इलाज के दौरान मौत

Azamgarh News:One of two seriously injured in road accident dies during treatment

 

मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो में एक की इलाज के दौरान मौत

मार्टिनगंज -आजमगढ़ 

रिपोर्ट शिवम् सिंह

दीदारगंज थाना क्षेत्र के पुष्पनगर स्थित श्री शंकर जी इंटर कालेज के मुख्य द्वार के सामने सरायमीर दीदारगंज मार्ग पर समय लगभग तीन बजे गुरुवार १९मार्च  को दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने टक्कर में मनोज कश्यप पुष्प नगर की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दो अन्य संतोष मिश्र पुष्प नगर व रवि गौतम हड़वां थाना दीदारगंज गम्भीर रूप से घायल हो गये थे। जिसमें गम्भीर रूप से घायल संतोष मिश्र ५२वर्ष पुत्र मर्याद मिश्र का इलाज के दौरान वाराणसी में सोमवार २३मार्च रात को निधन हो गया।मृतक संतोष मिश्र तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। यह तीन पुत्रियों तथा एक पुत्र के पिता थे। जिसमें एक पुत्री की शादी हो चुकी है पत्नी रीता देवी,माता, पिता तथा घर के अन्य सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है।शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पी एम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button