Azamgarh News: सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम, पहले ही मां-बेटे की हो चुकी थी मौत

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम, पहले ही मां-बेटे की हो चुकी थी मौत
आजमगढ़ जनपद के कंधरापुर थाना क्षेत्र के आजमपुर चकिया मोड़ पर चार मार्च को हुए भीषण सड़क हादसे में घायल युवक की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में पहले ही एक महिला और उसके मासूम बेटे की जान जा चुकी थी।
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के श्रीनगर (सियरहां) निवासी 20 वर्षीय संदीप अपनी बहन मनीषा और उसके आठ माह के पुत्र श्रेयांश के साथ किसी कार्य से आजमगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान आजमपुर चकिया मोड़ के पास उनकी बाइक की आमने-सामने कार से टक्कर हो गई, जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मनीषा और मासूम श्रेयांश को मृत घोषित कर दिया। वहीं संदीप की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। परिजनों ने उसे श्याम हॉस्पिटल, जुनेदगंज सिकरौरा में भर्ती कराया, जहां सोमवार को देररात इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।



