Azamgarh News: पेट्रोल डीजल लेने के लिए फिलिंग पंपों पर उमड़ी लोगों की भीड़।

पेट्रोल डीजल लेने के लिए फिलिंग पंपों पर उमड़ी लोगों की भीड़।
प्रेम प्रकाश दुबे की रिपोर्ट
निजामाबाद आजमगढ़। निजामाबाद में गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की मांग अचानक बढ़ गई, जिससे विभिन्न फिलिंग पंपों पर लंबी कतारें लग गईं। क्योंकि ईंधन की कमी की अफवाहों के चलते लोग घबराकर आवश्यकता से अधिक ईंधन खरीद कर रहे है। हालात यह हो गई कि कई फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल, डीजल खत्म हो गए। इस स्थिति को देखते हुए उपजिलाधिकारी स्वयं और क्षेत्र के कई फिलिंग स्टेशन का निरीक्षण करने के लिए तहसीलदार चमन सिंह राना और नायब तहसीलदार नीरज कुमार त्रिपाठी को निर्देशित किए। उपजिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने निजामाबाद तहसील क्षेत्र के विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया एवं पेट्रोल पंपों के संचालकों को निर्देश दिया कि अनावश्यक पेट्रोल डीजल गैलनों में न दे क्योंकि गैलनों में देंगे तो स्टॉक स्टोर करके ब्लैक में कालाबाजारी होने की संभावना ज्यादा रहेगी।केवल दो पहिए और चार पहिए वाहनों को ही तेल दे। उपजिलाधिकारी ने क्षेत्र कि जनता से आग्रह किया कि अफवाहों पर ध्यान न दे और अफवाह फैलाने वालों पर सख़्त कार्यवाही की जायेगी।



