आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़: दो शातिर बदमाश घायल होकर गिरफ्तार,एक फरार

Police encounter in Azamgarh: Two notorious criminals injured and arrested, one absconding

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ के कन्धरापुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो अंतरजनपदीय अपराधी घायल होकर गिरफ्तार कर लिए गए, जबकि उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से अवैध हथियार, कारतूस, लूटी गई सोने की चैन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत कन्धरापुर पुलिस को यह सफलता मिली। पुलिस के अनुसार 26 मार्च को भंवरनाथ मंदिर क्षेत्र के पास एक महिला से सोने की चैन छीनने की घटना सामने आई थी,

जिसके बाद से आरोपियों की तलाश की जा रही थी।सोमवार रात करीब 2:10 बजे पुलिस टीम को सूचना मिली कि संदिग्ध बदमाश मोटरसाइकिल से किशुनदासपुर से कम्हेनपुर की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर चन्द्रमा ऋषि आश्रम के पास पुलिस ने घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर वे भागने लगे, लेकिन उनकी बाइक फिसलकर गिर गई।अपने को घिरता देख बदमाशों ने झाड़ियों की आड़ लेकर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण की चेतावनी देने के बावजूद फायरिंग जारी रहने पर जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। दोनों को मौके से गिरफ्तार कर जिला अस्पताल भेजा गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम साहनी उर्फ अनुराग और राज निषाद के रूप में हुई है, जबकि उनका साथी छोटू सिंह फरार है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे आजमगढ़, गाजीपुर समेत आसपास के जिलों में लूट और छिनैती की कई वारदातों में शामिल रहे हैं। उन्होंने 26 मार्च की चैन स्नैचिंग की घटना को भी कबूल किया है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button