Azamgarh News: अधिवक्ताओं के बैठक हालक लिए विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक द्वारा विकास योजना के तहत दी गई धनराशि

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

अधिवक्ताओं के बैठक हालक लिए विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक द्वारा विकास योजना के तहत दी गई धनराशि

निजामाबाद आजमगढ़

निजामाबाद तहसील अधिवक्ता भवन में आज बुधवार को सुबह ग्यारह बजे बार एसोसिएशन कि बैठक हुई है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रणविजय राय उर्फ मनोज राय थे और कार्यक्रम कि अध्यक्षता बार एसोसिएशन निजामाबाद अध्यक्ष रामप्रताप सिंह थे। संचालन बार एसोसिएशन के मंत्री कमलेश यादव थे। बैठक को संबोधित करते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने बताया कि अधिवक्ताओं को बैठने के लिए एक हाल के निर्माण के लिए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने त्वरित विकास योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा 38 लाख 16 हजार रुपए स्वीकृति किया गया है जिसमें 16 लाख रुपए अवमुक्त कर दिया गया है। आज सभी अधिवक्ताओं ने विजय बहादुर पाठक का धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया है और सभी अधिवक्ताओं ने आपस में विचार विमर्श कर मेन गेट के सामने पूर्वी छोर पर नया अधिवक्ता भवन बनाने का निर्णय लिया गया है। जिसका सभी लोगों ने स्वागत किया है। और उक्त स्थान का बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के द्वारा निरीक्षण किया गया है।इस अवसर पर राम प्रताप सिंह, सूर्यभान गिरी,मनोज राय, कमलेश यादव, महेंदर पाण्डेय, वीर बहादुर राना,देवेंद्र राय उर्फ दीपू, अनिल कुमार, दयाराम यादव, संतोष गौड़,अखिलेश राय, हरीश चंद्र यादव, मितई यादव, राम आसरे चतुर्वेदी, खालीकुज्जमा अवधेश यादव, अभिषेक राय, विनोद कुमार यादव, लालमन यादव आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button