AZAMGARH News:पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान

Azamgarh news: After a dispute with his wife, the husband committed suicide by hanging himself.

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

पवई (आजमगढ़) थाना क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर गांव में गुरुवार शाम लगभग सात बजे एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। जहां पत्नी से हुए विवाद के बाद राम नारायन (40) पुत्र दयाशंकर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। भाई हौसिला ने बताया कि मेरे भाई रामनारायन का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर युवक ने घर के अंदर ही रस्सी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों को शक हुआ। दरवाजा खोलकर देखा गया तो युवक का शव फंदे से लटका मिला।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और परिजनों से पूछताछ कर रही है।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक रामनारायन एक पुत्र व तीन पुत्रियों का पिता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button