Azamgarh news :गैर इरादतन हत्या का आरोपी पुलिस हिरासत में, 01 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

गैर इरादतन हत्या का आरोपी पुलिस हिरासत में, 01 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना तरवां पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के मामले में एक अभियुक्त को पुलिस हिरासत में लिया गया तथा एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लेकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
दिनांक 10.03.2026 को थाना तरवां क्षेत्र की एक महिला द्वारा तहरीर दी गयी कि दिनांक 08.03.2026 को उसका पुत्र शौच कर वापस घर आते समय गांव के ही काशी राजभर व अन्य व्यक्तियों द्वारा लाठी-डंडे व लात-घूंसों से मारपीट कर घायल कर दिया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गयी।
इस संबंध में थाना तरवां पर मु0अ0सं0 46/2026 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया। उपचार के दौरान दिनांक 01.04.2026 को बीएचयू वाराणसी में पीड़ित की मृत्यु हो गयी, जिसके उपरांत मुकदमे में धारा 105 बीएनएस की वृद्धि की गयी।
विवेचना के दौरान अभियुक्त शिवानन्द पुत्र जगतनारायण सहित अन्य के नाम प्रकाश में आये।
दिनांक 01.04.2026 को उ0नि0 कान्ता प्रसाद पाल मय हमराह द्वारा अभियुक्त शिवानन्द पुत्र जगतनारायण निवासी ग्राम मुरारपुर थाना तरवां जनपद आजमगढ़ को चतुरगंज बाजार से समय लगभग 06:45 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया।
साथ ही 01 बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लेकर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button