Azamgarh news :साइबर फ्रॉड हुआ रुपया पुलिस ने पीड़ित के खाते में कराया वापस
साइबर फ्रॉड हुआ रुपया पुलिस ने पीड़ित के खाते में कराया वापस

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
फूलपुर थाना अंतर्गत ग्राम कनेरी निवासी बबलू विश्वकर्मा पुत्र राजमन के साथ दिनांक 15.01.2026 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा Auto Pay का पैसा रिफंड दिलाने के नाम पर उनके Union Bank of India के खाते से 1,19,852 रुपये की साइबर ठगी कर ली गई थी। उक्त संबंध में शिकायतकर्ता द्वारा साइबर हेल्पलाइन 1930/https://cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसका शिकायत संख्या/एकनॉलेजमेंट नम्बर 3310126001××××× है।
उक्त शिकायत पर साइबर हेल्पडेस्क थाना फूलपुर द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से ई-मेल के माध्यम से संपर्क स्थापित कर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की गई, जिसके फलस्वरूप शिकायतकर्ता के खाते से निकाली गई 1,19,852 रुपये की संपूर्ण धनराशि वापस करा दी गई।



