AZAMGARH News:अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में लगी आग, 20 बीघा फसल जलकर राख, किसानों को भारी नुकसान

Azamgarh News: Fire breaks out in wheat field due to unknown reasons, 20 bighas of crop burnt to ashes, farmers suffer huge losses

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

दीदारगंज -आजमगढ़:दीदारगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खेतापट्टी गांव के पूरब तरफ सीवान जो ग्रामसभा संग्रामपुर में आता है, सीवान में अज्ञात कारणों से लगी आग से लगभग 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। यह घटना शुक्रवार दिन में लगभग 12 बजे हुई।आग की चपेट में आने से खेतापट्टी गांव के दो दर्जन से अधिक किसानों की खेत में पक कर तैयार हुई करीब 20 बीघा गेहूं की फसल जल गई, आग लगने की सूचना मिलने पर तीन- चार गांव के ग्रामीण और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, तब जाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।खेतापट्टी गांव के नितिन सिंह, हृदय नारायण सिंह, प्रदीप सिंह, अशोक सिंह, उदयनारायन सिंह, शैलेंद्र सिंह, रूपेंद्र सिंह, राजेश सिंह, चंद्रशेखर सिंह, शशांक शेखर सिंह, सिद्धार्थ सिंह, अभिषेक सिंह, यश सिंह, राजेश सिंह, हर्षवर्धन सिंह, इंद्रमणि सिंह, गोविंद सिंह, राहुल सिंह, रोहित सिंह शुभम सिंह, दिलीप सिंह, महेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, नीतू सिंह, पुष्पा सिंह, मिशिला सिंह के गेहूं के फसल में आग लगी है। घटना की जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार फूलपुर राजाराम व हल्का लेखपाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को तहसील से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button