America-Iran War: लड़ाकू विमान गिराने के बाद ईरान का अमेरिका पर तंज, लापता पायलट पर उठाए सवाल
America-Iran War: Iran taunts America after downing fighter jet, raises questions about missing pilot

America-Iran War: लड़ाकू विमान गिराने के बाद ईरान का अमेरिका पर तंज, लापता पायलट पर उठाए सवाल,पिछले एक महीने से अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष ने मिडिल ईस्ट में अशांति को और बढ़ा दिया है। हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और समझौते की उम्मीद फिलहाल दूर नजर आ रही है।इसी बीच शुक्रवार को ईरान ने दावा किया कि उसने अमेरिका के एक F-15E लड़ाकू विमान को मार गिराया, जबकि एक अन्य A-10 विमान को भी निशाना बनाया गया। अमेरिका ने एक पायलट को सुरक्षित बचा लेने की बात कही है, लेकिन दूसरे पायलट के बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।इस घटना के बाद ईरान की संसद के स्पीकर Mohammad-Bagher Ghalibaf ने अमेरिका पर तीखा तंज कसा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर व्यंग्यात्मक लहजे में लिखा,“ईरान को लगातार 37 बार हराने के बाद, उनके द्वारा शुरू किया गया यह रणनीतिहीन युद्ध अब ‘सत्ता परिवर्तन’ से घटकर ‘क्या कोई हमारे पायलटों को ढूंढ सकता है?’ तक सिमट गया है। वाह! क्या जबरदस्त प्रगति है बिल्कुल जीनियस।”उनके इस बयान को अमेरिकी सैन्य रणनीति पर सवाल उठाने और उसका मजाक उड़ाने के रूप में देखा जा रहा है।वहीं, ईरान की सरकारी मीडिया के अनुसार, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने लापता अमेरिकी पायलट को पकड़ने या उसकी जानकारी देने वाले के लिए 60,000 डॉलर के इनाम की घोषणा की है।ईरानी मीडिया ने यह भी दावा किया है कि लापता पायलट या तो मारा गया है या उसे पकड़ लिया गया है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।इस पूरे मामले पर अब तक अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, हालांकि उन्हें इस घटनाक्रम की जानकारी दे दी गई है।



