आजमगढ़ में छोटे विवाद ने ली जान,झाड़ू लगाने के विवाद में महिला की मौत

मारपीट के बाद महिला ने तोड़ा दम, मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र में झाड़ू लगाने के मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जिसमें मारपीट के बाद एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम हैबतपुर निवासी पूजा यादव ने 4 अप्रैल 2026 को थाना फूलपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 2 अप्रैल की सुबह करीब 7 बजे झाड़ू लगाने को लेकर हुए विवाद में गांव के ही रीमा, मनोरमा, रोहित यादव, मोहित यादव और डब्बू यादव ने उनके साथ और उनकी माता सावित्री यादव के साथ मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान सावित्री यादव को उठाकर पटक दिया गया, जिससे उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई।घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए बीएचयू वाराणसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थाना फूलपुर पर मुकदमा संख्या 125/2026 धारा 3(5)/115(2)/105 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 5 अप्रैल 2026 को मुख्य आरोपी रोहित यादव (28 वर्ष) को लाहीडीह फुटहिया गोदाम के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है और अदालत में अपना पक्ष रखने की बात कही है। मामले की विवेचना जारी है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button