Azamgarh News: राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय आजमगढ़ का फीता काट कर हुआ शुभारंभ

राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय आजमगढ़ का फीता काट कर हुआ शुभारंभ
दीदारगंज -आजमगढ़
रविवार दोपहर दो बजे राष्ट्रीय लोक दल कार्यालय निकट कालिका होटल का उद्घाटन फीता काट कर किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव रालोद अनिल दूबे के कराम्बुज द्वारा फीता काटकर जिलाध्यक्ष मोहम्मद महमूद खां व पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में करतल ध्वनि के बीच हर्षोल्लास पूर्वक किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि किसी भी संगठन को चलाने के लिए किसी भी संगठन की मजबूती के लिए एक कार्यालय का होना जरूरी है दल की नीतियों पर विचार कर सकें और लोगों की समस्याओं पर विचार कर सकें और अपनी नीतियों को तय कर सकें।कहा गया है कि संघे शक्ति कलयुगे का मतलब है संगठन में शक्ति है।इस अवसर पर पतिराम यादव,वकील अहमद, वीरेन्द्र बहादुर सिंह, चंद्र मोहन सिंह,धीरेंद्र कुमार सिंह प्रदेश सचिव रालोद, मनोज कुमार सिंह चंद्रवंशी, डा०पृथ्वी राज सिंह,अकमल आजमी,राकेश सिंह,की एन शास्त्री,जय प्रकाश यादव एडवोकेट, अशोक यादव,अमित पाठक,सफदर खान, संतोष कुमार धरकार,चंद्रकेश यादव, दिनेश प्रजापति,तीर्थ राज चौहान आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मोहम्मद महमूद खां तथा संचालन राम मिलन चौहान एडवोकेट ने किया।।



