Azamgarh news :मा0 मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को दिया गया ब्रीफिंग
मा0 मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को दिया गया ब्रीफिंग

कानून-व्यवस्था, वीआईपी सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन को लेकर दिए गए आवश्यक निर्देश
आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जनपद आजमगढ़ में दिनांक 06.04.2026 को प्रस्तावित मा0 मुख्यमंत्री जी के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत दिनांक 05.04.2026 को पुलिस लाइन आजमगढ़ में जिलाधिकारी आजमगढ़ श्री रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार द्वारा जनपद एवं गैर जनपद से आए पुलिस बल व प्रशासनिक अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ संयुक्त रूप से उच्चस्तरीय ब्रीफिंग की गई।
इस दौरान कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, वीआईपी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, रूट डायवर्जन के प्रभावी क्रियान्वयन तथा यातायात प्रबंधन को सुचारु रखने हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं समन्वय के साथ करने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे कार्यक्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।
जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम स्थल, आवागमन मार्ग, पार्किंग, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण कराने हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। साथ ही समस्त व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने एवं आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने पर विशेष बल दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट किया गया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी तथा सभी अधिकारी/कर्मचारी पूर्व निर्धारित ड्यूटी के अनुसार सतर्क रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन सुनिश्चित करें। जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर निगरानी रखने के भी निर्देश दिए गए।
उक्त ब्रीफिंग में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री विवेक त्रिपाठी, अन्य जनपदों से आए अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारी, निरीक्षक, उपनिरीक्षक, राजस्व एवं अन्य विभागीय अधिकारी/कर्मचारी, मुख्य आरक्षी/आरक्षीगण, पीएसी की कम्पनियां सहित अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।



