Azamgarh news :फर्जी रसीद बनाकर विद्युत बिल की धनराशि हड़पने का आरोपी गिरफ्तार

फर्जी रसीद बनाकर विद्युत बिल की धनराशि हड़पने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
दिलीप कुमार, अवर अभियन्ता 33/11 के०वी० विद्युत उपकेन्द्र भंवरनाथ/एल०टी० विद्युत उपकेन्द्र बदरका जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना कोतवाली पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि मेसर्स फिल्टेक कलेक्शन एजेंसी के एजेंट राहुल राय द्वारा उपभोक्ताओं से विद्युत बिल जमा करने के नाम पर धनराशि प्राप्त कर ली जाती थी तथा उपभोक्ताओं को फर्जी रसीद प्रदान कर दी जाती थी। जांच में कई उपभोक्ताओं से लाखों रुपये की धनराशि लेने का मामला प्रकाश में आया, जिनका भुगतान विभाग में जमा नहीं किया गया।
उक्त प्रकरण के संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 83/2026 धारा 318(4), 336(3), 338 बीएनएस पंजीकृत किया गया, जिसमें बाद में धारा 316(5) बीएनएस की वृद्धि की गई।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में म0उ0नि0 शशि सिंह मय हमराह उ0नि0 रविन्द्र यादव व का0 राजन कुमार द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राहुल राय को दिनांक 04.04.2026 को समय 17:50 बजे एलटी विद्युत उपकेन्द्र बदरका तिराहा से पहाड़पुर मार्ग थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को नियमानुसार हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button