आजमगढ़ में गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग, कई किसानों की फसल जलकर राख
मैनपारपुर, सुराई और हुसामपुर में खेतों में लगी आग, अफरा-तफरी का माहौल

आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के मैनपारपुर, सुराई और हुसामपुर बड़ागांव गांव की सीवान में रविवार दोपहर लगभग एक बजे अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई। जिसके बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तेज हवा के कारण आग तेजी से खेतों में फैलने लगी खेतों से धुआं और लपटें उठती देख आसपास के किसानों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई ग्रामीणों ने तत्काल अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया लोग बाल्टी, पानी और हरी डालियों की मदद से आग पर काबू पाने में जुट गए आग की सूचना मिलने पर आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह आग को फैलने से रोका।लेकिन तब तक कई किसानों की गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई इस अचानक हुई घटना से किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है ग्रामीणों के अनुसार यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो और अधिक खेत इसकी चपेट में आ सकते थे घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को भी दे दी गई है वहीं प्रभावित किसान अपनी जली हुई फसल को देखकर काफी चिंतित और परेशान नजर आए किसानों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन कराने और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।



