Azamgarh news :श्री बाबा गोरखनाथ कृपा दुग्ध उत्पादक संस्था, दुग्ध अवशीतन केंद्र का किया भव्य शुभारंभ

श्री बाबा गोरखनाथ कृपा दुग्ध उत्पादक संस्था, दुग्ध अवशीतन केंद्र का किया भव्य शुभारंभ

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ जी द्वारा जनपद आजमगढ़ के ग्राम मिरिया रेड़हा में श्री बाबा गोरखनाथ कृपा दुग्ध उत्पादक संस्था, गोरखपुर के विस्तारीकरण के अंतर्गत नवनिर्मित दुग्ध अवशीतन केंद्र का शुभारंभ किया गया, तत्पश्चात वृक्षारोपण कर जनसभा को सम्बोधित किया गया। मुख्यमंत्री का जनपद आजमगढ़ के मिरिया रेड़हा आगमन पर मा.मंत्री अनिल राजभर, . मंत्री दारा सिंह चौहान, विधायक राम विलास चौहान, विधान परिषद सदस्य राम सूरत राजभर, विक्रांत सिंह ‘‘रिशु’’, सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष, मंडलायुक्त विवेक, डीआईजी सुनील कुमार सिंह, जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार व अन्य जन प्रतिनिधियों ने मा0 मुख्यमंत्री जी को बुके देकर शिष्टाचार स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने श्री बाबा गोरखनाथ कृपा दुग्ध उत्पादक संस्था की इकाई दुग्ध अवशीतन केन्द्र श्री शेषनाथ सिंह मिल्क एण्ड आइस फैक्ट्री का उद्घाटन किया। तत्पश्चात उन्होने मिल्क प्रोसेसिंग मशीनीकरण प्रक्रिया का अवलोकन किया, कि विभिन्न दुग्ध समूहों से दूध इकट्ठा होकर यहां पर आता है और दूध का अवशीतन करके उसे राष्ट्रीय डेयरी डेवलपमेन्ट बोर्ड से सम्बद्ध मदर डेयरी को भेजा जाता है। मुख्यमंत्री ने दुग्ध अवशीतन केन्द्र के परिसर में “एक पेड़ मॉ के नाम” के अन्तर्गत कदम्ब का वृक्षारोपण कर पर्यावरणीय संचेतना का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने हरी झण्डी दिखाकर मोबाइल वेटरिनरी यूनिट सहित “गौसॉर्ट” सेक्स-सॉर्टेड सीमेन एवं कृत्रिम गर्भाधान सेवाओं का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होने 03 लखपति दीदी, महिला उद्यमी रंजू सिंह, कौशल्या देवी, राजकुमारी सहित बायोगैस प्लांट से लाभान्वित 03 महिला लाभार्थियों रोशनी यादव, पूनम देवी, अनुष्का सिंह को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उनका हौसला आफजाई किया।मुख्यमंत्री ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि श्री बाबा गोरखनाथ कृपा दुग्ध उत्पादक संस्था 56 हजार से अधिक बहनों के परिश्रम से आत्मनिर्भरता का नया संदेश दे रहा है। उन्होने कहा कि जब एक महिला आत्मनिर्भर होती है, तब पूरा परिवार आत्मनिर्भर होता है और एक परिवार आत्मनिर्भर होता है, तो समाज की एक महत्वपूर्ण कड़ी आत्मनिर्भर होती है। जब ये कड़ियां आपस में जुड़ती हैं, तब राष्ट्र निर्माण की इकाई सशक्त होती है और विकसित भारत की कल्पना तभी साकार होती है। उन्होने कहा कि विकसित भारत के लिए इस प्रकार के दुग्ध उत्पादक संस्थान और समूह सखियों का आत्मनिर्भर होना समय की आवश्यकता है। इस संस्था द्वारा 01 लाख 70 हजार लीटर दूध का कलेक्शन एवं 55 रू0 प्रति लीटर दूध का दाम अन्नदाता किसानों व गौपालकों को मिल रहा है और यहां मिलावट रहित शुद्ध दूध आता है और जब पैसा सीधे अन्नदाता किसान एवं गौपालक के खाते में जाता है, तो राष्ट्र निर्माण हमारा अन्नदाता किसान व गौपालक और मजबूती के साथ जुड़ता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजमगढ़ ऋषि मुनियों के तपस्या की भूमि रही है, तत्वचिंतकों, विचारकों और देश के स्वाधीनता आंदोलन के भूमि के रूप में भी एक अपना महत्वपूर्ण स्थान रहा है। उन्होने कहा कि वीर कुंवर सिंह ने भी इसी आजमगढ़ की धरती को अपने शौर्य के लोहे से तप्त करते हुए फिरंगियों को यहां से भागने के लिए मजबूर किया था। उन्होने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मै मुख्यमंत्री बनने से बहुत पहले से ही आजमगढ़ से जुड़ा हुआ हूं। डबल इंजन की सरकार आजमगढ़ के विकास के लिए समर्पित है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे बनने से आजमगढ़ की कनेक्टिविटी से लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज की दूरी व यात्रा समय बहुत कम हो गया है। उन्होने कहा कि भारत माता के महान सपूत और विदेशी आक्रांताओं को खदेड़ने वाले महाराजा सुहेलदेव के नाम पर विश्वविद्यालय बनाने का कार्य डबल इंजन की सरकार ने किया है। यह अयोध्या सिंह ‘‘हरिऔध’’ की यह पावन धरा है। यहां के चीनी मिल का पुनरोद्धार हमारी सरकार ने किया है। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के अन्तर्गत यहां पर तमसा गार्डेन इन्क्लेव आवासीय योजना यहां के लिए स्वीकृत किया है, इस योजना में 400 करोड़ रू0 आजमगढ़ विकास प्राधिकरण को उपलब्ध करा दिया है। इसके अन्तर्गत यहां पर 2 हजार से अधिक भूखण्ड विकसित होंगे, जिसके माध्यम से हजारों लोगों के लिए आवासीय विकास की नई स्कीम के माध्यम से उनको विकास की एक नई ऊंचाई तक पहुंचाने और अच्छे आवास सस्ते दामों पर उन्हें प्राप्त हो सके, उसके लिए प्रदेश सरकार धनराशि उपलब्ध करा दिया है। इनके साथ की कामर्शियल प्लाटों, पार्क, ओपेन जिम, बैंक, स्कूल, अस्पताल, विद्युत सब स्टेशन और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के साथ-साथ यहां पर अन्य सुरक्षा की भी प्रभावी व्यवस्था करने का कार्य सरकार के द्वारा तय किया गया है। उन्होने कहा कि आजमगढ़ एयरपोर्ट का विकास भी हमारी सरकार ने ही किया है। जनपद के मार्गों के लिए यहां के जन प्रतिनिधियों ने जो भी प्रस्ताव दिया था, सभी को स्वीकृत किया गया है, जिसका परिणाम है कि आजमगढ़ चारो तरफ से बेहतर कनेक्टिविटी के साथ जुड़ गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री बाबा गोरखनाथ कृपा मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी उ0प्र0 की 5वीं ऐसी कम्पनी है, जो महिला स्वालंबन का एक नया आदर्श प्रस्तुत कर रहा है। उन्होने कहा कि 2019 में झांसी में पहली मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी स्थापित की गयी थी, आज उनके साथ 72 हजार से अधिक बहनें बुण्देलखण्ड क्षेत्र मे दुग्ध कलेक्शन का कार्य कर रही हैं और सैकड़ों करोड़ों रूपये का उनको प्रोडक्शन चल रहा है। उन्होने कहा कि वाराणसी, आगरा, लखनऊ में भी सफलतापूर्वक मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी कार्य कर रही है। इस बार के बजट में हमने 200 करोड़ रू0 से प्रयागराज में प्रयागराज व बरेली में दुग्ध प्रोड्यूसर कम्पनी स्थापित करने के लिए। यह महिला उद्यमिता एवं आत्मनिर्भरता का एक आदर्श उदाहरण आज आप सबके सामने है, मुख्यमंत्री ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज देश में एक विधान, एक निशान कायम है। भारत आतंकवाद से मुक्त होगा, आज प्रधानमंत्री जी का संकल्प पूरा होते हुए दिख रहा है। आज डबल इंजन की सरकार ने करोड़ों भारतीयों की आस्था का केन्द्र राम जन्मभूमि मंदिर को बनाकर साकार किया है। उन्होने कहा कि हर गरीब को उज्वला गैस कनेक्शन, आवास योजना, विद्युत कनेक्शन, फ्री राशन, आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत रू0 05 लाख तक का मुफ्त चिकित्सा सुविधा देने का कार्य डबल इंजन की सरकार कर रही है। हमारी सरकार ने 09 लाख से अधिक युवाओं को नौकरी दी है। ओडीओपी के माध्यम से 03 करोड़ से अधिक नौजवानों को उ0प्र0 के अन्दर ही रोजगार मिला है। सुरक्षा का बेहतर वातावरण देने का परिणाम है कि आज उ0प्र0 के अन्दर 65 लाख युवाओं को इन कम्पनियों के माध्यम से काम मिला है, बड़े-बड़े निवेश उ0प्र0 के अन्दर हुए हैं।महिलाओं के स्वावलंबन, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता की कड़ी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मातृ वंदना योजना, मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनियां, लखपति दीदी योजनान्तर्गत डबल इंजन की सरकार आगे बढ़ा रही है। कला की चारो विधायें-गायन, वादन, नृत्य एवं नाट्य की भूमि आजमगढ़ हरिहरपुर ही रही है। डबल इंजन की सरकार ने ही हरिहरपुर में संगीत महाविद्यालय की स्थापना करवाकर कला का सम्मान किया गया। नौजवानों को एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराया गया है। अटल आवासीय विद्यालय के माध्यम से श्रमिकों के बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान की जा रही है। हरिऔध कला केन्द्र आज सांस्कृतिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केन्द्र बन चुका है। राजकीय पालीटेक्निक मकरहां अतरौलिया एवं फूलपुर पवई में भी स्वीकृत हो चुका है। राजकीय इंटर कालेज जमुड़ी, दिव्यांगजनों के लिए समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय अतरौलिया, लालगंज में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र 100 बेड का स्वीकृत किया गया है। उन्होने बताया कि विकास की नई योजनाओं के लिए बहुत सारे कार्य स्वीकृत किये गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री बाबा गोरखनाथ कृपा मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी लि0 के माध्यम से आजमगढ़ की 56 हजार बहनें जुड़कर स्वावलंबन का एक नया आदर्श प्रस्तुत कर रही हैं। विकसित भारत की संकल्पना तब होगी, जब हर परिवार आत्मनिर्भर होगा, हर परिवार खुशहाल होगा और खुशहाली की राज इस प्रकार की मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनियों के महिला समूहों से ही आगे बढ़ता है। अब लगभग 1 लाख 70 हजार लीटर मिल्क कलेक्शन हो रहा है। दूध के क्वालिटी की जांच हेतु ग्राम स्तर पर उपकरण दिये गये हैं, जिससे मिलावट न हो। फैट व अन्य कन्टेन्ट की जांच के पश्चात दूध इस चीलिंग केन्द्र पर आता है, जहां जांच प्रक्रिया के बाद एनडीडीबी से सम्बद्ध मदर डेयरी के लिए प्रस्थान किया जाता है। जहां से दूध को घर-घर पहुंचाने सहित वैल्यू एडीशन बढ़ाने के रूप में बटर, घी, आईसक्रीम, खीर आदि के रूप में प्रयोग किया जाता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि 7 हजार 7 सौ से अधिक निराश्रित गौ आश्रय स्थल, 15 लाख निराश्रित गोवंश के लिए संरक्षण गृह, 03 प्रकार की योजना- निराश्रित गोवंश स्थल कान्हा उपवन, मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के माध्यम से किसानों को 1500 रू0 प्रतिमाह, जो उ0प्र0 सरकार के गौमाता की सेवा के प्रति प्रतिबद्धता है। कुपोषित परिवारों में दुधारू गाय उपलब्ध करायी जाती है, जिससे वह परिवार दूध आदि के सेवन से सुपोषित हो सके और जच्चे-बच्चे के विकास से आने वाले समय में देश के विकास में योगदान कर सकें।वैश्विक स्तर पर इस समय युद्ध के समय गाय का गोबर और गोमूत्र गैस प्लांट के माध्यम से ईंधन का काम करती है। प्रधानमंत्री हर घर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत घर में रूफ टॉप सोलर पैनल के माध्यम से बिजली का 60 फीसदी कम हो जायेगा।डॉ. सी.पी. देवनंद, प्रबंध निदेशक, एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज व अजय कुमार सिंह, स्वामी शेषनाथ सिंह मिल्क एवं आइस फैक्ट्री द्वारा संयुक्त रूप से मा० मुख्यमंत्री जी को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। श्रीमती नीरज, अध्यक्ष, श्री बाबा गोरखनाथ कृपा मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा स्वागत भाषण में समूह की दीदीयों के योगदान को सराहा गया। मा० कारागार मंत्री, श्री दारा सिंह चौहान एवं मा० प्रभारी मंत्री आजमगढ़/श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय विभाग, श्री अनिल राजभर जी द्वारा अपने उद्बोधन में जनपद आजमगढ़ के चौमुखी विकास पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सहजानन्द राय क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र, रामसूरत राजभर, सदस्य विधान परिषद्, विक्रान्त सिंह ‘रिशू’ सदस्य विधान परिषद, राम विलास चौहान, विधायक मधुवन, मऊ, यशवन्त सिंह, पूर्व राज्यमंत्री, श्रीमती संगीता आजाद, निवर्तमान सांसद लालगंज, श्रीमती नीलम सोनकर पूर्व सांसद, लालगंज, संतोष सिंह, पूर्व सांसद, आजमगढ़, धु्रव सिंह, जिलाध्यक्ष आजमगढ़, विनोद राजभर, जिलाध्यक्ष लालगंज, सी.पी. देवानन्द एमडी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज, श्रीमती नीरज, अध्यक्ष, श्री बाबा गोरखनाथ कृपा मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, समस्त अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, जनपदीय अधिकारीगण आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button