आजमगढ़ में धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश,मस्जिद पर शराब की बोतल फेंकने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Attempt to spread religious frenzy in Azamgarh, accused arrested

आजमगढ़ में धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़, 7 अप्रैल। सिधारी थाना क्षेत्र में एक मस्जिद के बाहर धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 5 अप्रैल की रात करीब 10 बजे की है, जब खैरातपुर निवासी विक्रांत सिंह ने नशे की हालत में मस्जिद के गेट पर शराब की खाली बोतल फेंक दी।घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नगर और थाना प्रभारी सिधारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को संभालते हुए वहां मौजूद लोगों को शांत कराया और भीड़ को हटाया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 298 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और इस तरह के कृत्यों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button