AZAMGARH News:अमित चौरसिया के नेतृत्व में अपना दल (एस) हो रहा मजबूत, बैठक में नए कार्यकर्ताओं का जुड़ाव

संगठन मजबूती के संकल्प के साथ सम्पन्न हुई अपना दल (एस) की मासिक बैठक

आजमगढ़। अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र के देउरपुर स्थित कार्यालय में अपना दल (एस) की मासिक समीक्षा बैठक बड़े ही उत्साह और संगठनात्मक मजबूती के संकल्प के साथ सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमित चौरसिया ने की, जिनके नेतृत्व में संगठन लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है।बैठक के दौरान संगठन के विस्तार, मजबूती और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। अमित चौरसिया ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उनके प्रभावशाली नेतृत्व और स्पष्ट दृष्टिकोण से प्रभावित होकर रायपुर खुरासन के सभासद मनोज वर्मा, प्रधान अरविंद पटेल सहित कई नए कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह जुड़ाव संगठन की बढ़ती लोकप्रियता और जनविश्वास का प्रतीक माना जा रहा है।अमित चौरसिया की कार्यशैली, समर्पण और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा की कार्यकर्ताओं ने खुलकर सराहना की। उनके मार्गदर्शन में पार्टी न सिर्फ मजबूत हो रही है, बल्कि समाज के हर वर्ग तक अपनी पहुंच भी बना रही है।बैठक में दयाराम पटेल, ओंकार पटेल, स्वराज पटेल, राम पूजन पटेल, विपिन पटेल, अभिषेक विश्वकर्मा, सुनील पांडे समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर साफ दिखा कि अमित चौरसिया के नेतृत्व में अपना दल (एस) जिले में एक मजबूत राजनीतिक शक्ति के रूप में उभर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button