Azamgarh News: शिक्षा की अलख जगाने सड़कों पर उतरे नौनिहाल स्कूल चलो अभियान में गूंजा जहानागंज

शिक्षा की अलख जगाने सड़कों पर उतरे नौनिहाल स्कूल चलो अभियान में गूंजा जहानागंज
शिक्षा के प्रति लोगों को किया गया जागरूक
जहानागंज (आजमगढ़):
नगर पंचायत जहानागंज बाजार में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय जहानागंज पर सोमवार को सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत “स्कूल चलो अभियान” रैली का भव्य आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी नवनीत कुमार चौबे, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सिंह एवं मंत्री शिव प्रकाश चौबे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राएं हाथों में तख्तियां लिए शिक्षा के महत्व का संदेश देते हुए पूरे क्षेत्र में जागरूकता फैलाते नजर आए। बच्चों ने उत्साहपूर्वक नारे लगाए—
“आधी रोटी खाएंगे, स्कूल पढ़ने जाएंगे”,
“बेटा-बेटी एक समान, सबको शिक्षा सबको ज्ञान”
जैसे नारों से पूरा वातावरण शिक्षामय हो गया।
यह जागरूकता रैली विद्यालय परिसर से निकलकर मवेशी शिव मंदिर, ब्लॉक मोड़, इलाहाबाद बैंक मुख्य चौक, मिश्रा मार्केट, मुस्तफाबाद होते हुए पुनः विद्यालय प्रांगण पहुंची, जहां यह एक गोष्ठी में परिवर्तित हो गई।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी नवनीत कुमार चौबे ने कहा कि यह अभियान का प्रथम चरण है, जो 1 से 15 अप्रैल तक चलाया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि “प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में पंजीकरण सुनिश्चित करें, कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।”
वहीं प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सिंह एवं मंत्री शिव प्रकाश चौबे ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ सभी बच्चों तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि अपने नजदीकी सरकारी विद्यालय में बच्चों का नामांकन अवश्य कराएं, क्योंकि यहां योग्य शिक्षक एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं।
इस अवसर पर डॉ. विवेक सिंह, विकास सिंह, रमाकांत सिंह, संजय सिंह, रणजीत सिंह, अंकित सिंह, सुधीर सिंह, राहुल सिंह, अखिलेश चौबे, कक्कू सिंह, कार्तिकेय पाण्डेय, लाल जी, प्रवेश, महेंद्र चौहान, श्याम लता सिंह, प्रियंका सिंह, शशि बाला, सुनीता सिंह, राजीव, सुभाष यादव सहित अनेक शिक्षकगण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रैली के माध्यम से शिक्षा के प्रति जन-जन में जागरूकता लाने का सफल प्रयास किया गया, जिससे क्षेत्र में नामांकन बढ़ाने की दिशा में सकारात्मक संदेश गया।



