आजमगढ़: उप निरीक्षक विनय कुमार सिंह को निरीक्षक पद पर पदोन्नति, पुलिस सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सराहना

Azamgarh: Sub-Inspector Vinay Kumar Singh promoted to the post of Inspector, appreciated for his outstanding contribution to the police service

आजमगढ़। पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश की स्वीकृति के बाद जनपद में अपनी जिम्मेदारियों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले उप-निरीक्षक (एसएसपी PRO) विनय कुमार सिंह को निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया।मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने उनके कंधों पर तीन स्टार लगाकर उन्हें सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।उप निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने अपने पुलिस करियर में मेहनगर, तरवा, गंभीरपुर और बिलरियागंज थानों में महत्वपूर्ण पदों थानाध्यक्ष के रूप में सेवा दी है। उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और जनता के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण की हमेशा सराहना की गई है।इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर कौस्तुभ त्रिपाठी और क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल भी मौजूद रहीं। सभी ने उनकी सेवाओं की प्रशंसा की और भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करने की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button