Azamgarh news :फर्जी दस्तावेज तैयार कर 34 लाख रुपये की जमीन ठगी, मुख्य अभियुक्त के0सी0 राय समेत 04 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
फर्जी दस्तावेज तैयार कर 34 लाख रुपये की जमीन ठगी, मुख्य अभियुक्त के0सी0 राय समेत 04 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जनपद में भूमि संबंधित धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने के नाम पर ठगी करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। मोहम्मद जाहिद शेख पुत्र अब्दुल मुनिर निवासी ग्राम व पोस्ट महराजपुर तहसील सगड़ी जनपद आजमगढ़ द्वारा प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि अभियुक्तगण 1. कृष्णचन्द्र राय 2. रेनू राय 3. संगम राय 4. निगम राय निवासीगण मोहम्मदपुर फेटी थाना बरदह (हाल पता कोडर अजमतपुर थाना कोतवाली) द्वारा कूटरचित व जाली खतौनी दिखाकर जमीन बेचने के नाम पर 34,00,000 रुपये ले लिए गए। बाद में पैसा वापस मांगने पर गाली-गलौज एवं धमकी दी गई।
उक्त प्रकरण के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 153/2026 धारा 419/420/467/468/471/504/506 भादवि के तहत दिनांक 07.04.2026 को अभियोग पंजीकृत किया गया।
1. कृष्णचन्द्र राय पुत्र सुखसागर राय
2. रेनू राय पत्नी कृष्णचन्द्र राय
3. संगम राय पुत्र कृष्णचन्द्र राय
4. निगम राय पुत्र कृष्णचन्द्र राय
निवासीगण मोहम्मदपुर फेटी थाना बरदह, हाल पता कोडर अजमतपुर थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।
मुख्य अभियुक्त कृष्णचन्द्र राय थाना बरदह का मजरिया एचएस (HS No-15B) है, जिसके विरुद्ध विभिन्न थानों में धोखाधड़ी, जालसाजी, गैंगेस्टर व अन्य गंभीर धाराओं में अनेक अभियोग पंजीकृत हैं। सहअभियुक्तगण के विरुद्ध भी पूर्व में विभिन्न आपराधिक प्रकरण दर्ज पाए गए हैं।
भूमि संबंधी धोखाधड़ी व जालसाजी में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध जनपद पुलिस द्वारा कठोर वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी है।



