Azamgarh news :रास्ता विवाद में हुई मारपीट में दो आरोपी गिरफ्तार
रास्ता विवाद में हुई मारपीट में दो आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना फूलपुर क्षेत्र के ग्राम जौमा में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गाली-गलौज, जान-माल की धमकी देते हुए लाठी-डंडा, हंसिया व टांगी से मारपीट की घटना हुई, जिसमें दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आईं। प्रकरण के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 117/2026 धारा 3(5)/115(2)/351(3)/333/324(4)/352 बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 109 बीएनएस की वृद्धि की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 06.04.2026 को वांछित अभियुक्त 1. अवनीश यादव पुत्र पतिराज यादव 2. पतिराज यादव पुत्र बरसाती यादव निवासीगण ग्राम जौमा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया।



