आजमगढ़ में अपराधियों पर सख्ती: अब थाने में देनी होगी साप्ताहिक हाजिरी

Azamgarh cracks down on criminals: Weekly attendance required at police station

आजमगढ़, 8 अप्रैल 2026। जनपद में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) ने पुलिस रिपोर्ट के आधार पर कुछ चिन्हित अपराधियों को थाने पर नियमित हाजिरी लगाने का आदेश दिया है।

थाना तरवां क्षेत्र में कार्रवाई

थाना तरवां क्षेत्र के निवासी अभिषेक यादव उर्फ योगेंद्र यादव के विरुद्ध उ.प्र. गुंडा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3(1) के तहत कार्रवाई की गई है। आदेश के अनुसार संबंधित व्यक्ति को आगामी पांच माह तक प्रत्येक सोमवार को थाना तरवां में उपस्थित होकर अपनी हाजिरी दर्ज करानी होगी। पुलिस के अनुसार यह कदम उसके आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने और भविष्य में अपराध की संभावना को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है।

थाना मेंहनगर क्षेत्र में भी सख्ती

इसी तरह थाना मेंहनगर क्षेत्र के निवासी लक्ष्मण पांडेय के खिलाफ भी गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। उन्हें भी आगामी पांच माह तक हर सोमवार को थाना मेंहनगर में थानाध्यक्ष के समक्ष हाजिरी लगानी होगी। आदेश का पालन न करने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

पुलिस का बयान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि जनपद में अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जो भी व्यक्ति आम जनता की सुरक्षा के लिए खतरा बनेंगे, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।पुलिस की इस कार्रवाई से जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button