Azamgarh news:नव नियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय सिंह का गर्मजोशी से स्वागत

दीदारगंज – आजमगढ़:भाजपा शीर्ष नेतृत्व गोरखपुर द्वारा दीदारगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष पद पर दोबारा अजय सिंह को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर सोमवार को दीदारगंज स्थित मां दुर्गा जी मैरेज हाल में एक कार्यक्रम के तहत नव नियुक्त अध्यक्ष अजय सिंह का पार्टी कार्य कर्ताओं पदाधिकारियों ने उनका माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाईयों का लगा तांता। अपनें स्वागत से अभीभूत अजय सिंह ने कहा कि हम पार्टी शीर्ष नेतृत्व का कोटि कोटि आभार ब्यक्त करते हैं कि शीर्ष नेतृत्व ने मेरे उपर विश्वास जताया है हम पार्टी नीतियों तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचानें का कार्य करेंगे तथा पार्टी संगठन को मजबूत करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। इस अवसर पर दिनेश जायसवाल जिला कोषाध्यक्ष भाजपा लालगंज, सुनील दूबे मंडल उपाध्यक्ष, मनीष सिंह, जनार्दन निषाद, सत्येंद्र चौहान, जितेंद्र सिंह, अहसन अजीज ऊर्फ लल्ला, सुबास गुप्ता, अजीत गौतम, रतनेश सिंह, राम नरायन पाल, विकास सिंह, प्रेमचंद पाल, शिव प्रसाद गुप्ता, अनिल मिश्रा, मोनू मिश्र ,इंद्र कुमार विश्वकर्मा, केसरी गुप्ता, हृदय गुप्ता, परशुराम मौर्या,गुड्डू राजभर, पिंटो सिंह, विजय मिश्रा, लालमन राजभर, शंकर प्रजापति आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button