गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप को मिला हरियाणा के सबसे बड़े ओपन एक्सेस सोलर प्रोजेक्ट का ऑर्डर
98 MWp का यह प्रोजेक्ट, क्षमता के मामले में इस बिजनेस का अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर

मुंबई, 8 अप्रैल 2026: गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के एनर्जी सॉल्यूशंस बिज़नेस को हरियाणा के सिरसा में 98 MWp (70 MW AC) का ओपन-एक्सेस सोलर पावर प्लांट विकसित करने का ऑर्डर मिला है। यह प्रोजेक्ट कंपनी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि यह क्षमता के हिसाब से अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर है और हरियाणा का सबसे बड़ा ओपन-एक्सेस सोलर प्रोजेक्ट भी है। यह भारत में स्वच्छ ऊर्जा से संबन्धित ढांचे को मजबूत करने और देश निर्माण में योगदान देने की कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो पिछले 100 से अधिक वर्षों से उसकी पहचान रही है।प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए गोदरेज एंटरप्राइजेज के एनर्जी सॉल्यूशंस बिजनेस के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और बिज़नेस हैड राघवेंद्र मिर्जी ने कहा, “यह प्रोजेक्ट हमारे लिए गर्व का विषय है और भारत में नवीकरणीय ऊर्जा की दिशा में हमारे योगदान को और मजबूत करता है। पिछले 100 से अधिक वर्षों से गोदरेज इंजीनियरिंग और टिकाऊ नवाचार के जरिए देश की प्रगति में योगदान देता आ रहा है। हरियाणा का सबसे बड़ा ओपन-एक्सेस सोलर प्रोजेक्ट विकसित करके हम इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं और उद्योगों को स्वच्छ व भरोसेमंद ऊर्जा की ओर बढ़ने में मदद कर रहे हैं। यह प्रोजेक्ट स्थानीय स्तर पर रोजगार भी पैदा करेगा और क्षेत्रीय ढांचे को मजबूत करेगा।”यह ऑर्डर हेक्सा क्लाइमेट सॉल्यूशंस द्वारा दिया गया है। इस समझौते के तहत, गोदरेज का एनर्जी सॉल्यूशंस बिज़नेस इस प्रोजेक्ट को टर्नकी आधार पर पूरा करेगा। प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद, यह 98 MWp सोलर प्लांट हर साल लगभग 1,470 लाख यूनिट (kWh) स्वच्छ बिजली उत्पन्न करेगा। सोलर ऊर्जा की हर यूनिट से लगभग 0.52 किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड कम होती है, जिससे कुल मिलाकर हर साल 75,000 टन से ज्यादा CO₂ उत्सर्जन कम होगा, जो लगभग 35 लाख पेड़ लगाने के बराबर है।इस प्रोजेक्ट में आधुनिक बाइफेशियल TopCon मॉड्यूल, स्ट्रिंग इनवर्टर और स्मार्ट मॉनिटरिंग तकनीक का उपयोग किया जाएगा, ताकि बिजली उत्पादन की दक्षता बढ़ाई जा सके। साथ ही, गोदरेज अपने टिकाऊ विकास और देश निर्माण के दृष्टिकोण के तहत स्थानीय भागीदारों के साथ काम करेगा, समुदायों को जोड़ेगा और रोजगार के अवसर पैदा करेगा, जबकि पर्यावरण मानकों का पूरी तरह पालन करेगा।इस ऑर्डर के साथ, गोदरेज एंटरप्राइजेज का एनर्जी सॉल्यूशंस बिज़नेस नवीकरणीय ऊर्जा की ओर बढ़ रहे उद्योगों के लिए एक भरोसेमंद साझेदार के रूप में अपनी स्थिति और मजबूत करता है। कंपनी पहले ही भारत में 98 MWp के सोलर प्रोजेक्ट्स को पूरा कर चुकी है।



