Azamgarh news :डिजिटल अरेस्ट’ का भय दिखाकर की गई ठगी,पीड़ित का पैसा पुलिस ने कराया वापस राहत
डिजिटल अरेस्ट’ का भय दिखाकर की गई ठगी,पीड़ित का पैसा पुलिस ने कराया वापस राहत

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
सिधारी थाना अंतर्गत चौबाना निवासी विवेक चौधरी पुत्र रामनयन चौधरी को अज्ञात कॉलर द्वारा स्वयं को साइबर पुलिस अधिकारी बताते हुए ‘डिजिटल अरेस्ट’ का भय दिखाकर आरोप लगाया गया कि वह आपत्तिजनक वेबसाइट देखते हैं तथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। भयभीत होकर आवेदक द्वारा जल्दबाजी में 21,500/- रुपये संबंधित खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। बाद में उन्हें साइबर ठगी का एहसास हुआ, जिस पर साइबर शिकायत संख्या 33109250128260 दर्ज कराई गई।
उक्त शिकायत पर थाना सिधारी साइबर टीम द्वारा साइबर सेल आजमगढ़ की तकनीकी सहायता से त्वरित कार्रवाई करते हुए नियमानुसार प्रक्रिया अपनाकर पीड़ित के खाते में 21,500/- रुपये वापस कराए गए।
पुलिस द्वारा आवेदक को जागरूक किया गया कि किसी भी अज्ञात कॉल पर विश्वास न करें, ओटीपी या निजी जानकारी साझा न करें तथा ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसी भ्रामक बातों से सतर्क रहें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या cybercrime.gov.in
पर शिकायत दर्ज करें अथवा नजदीकी साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करे l साइबर अपराधों से बचाव हेतु सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।



