अमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद रूस का तंज: ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ही ईरान का असली परमाणु हथियार’
Russia taunts after US-Iran ceasefire: 'Strait of Hormuz is Iran's real nuclear weapon'

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच दो हफ्तों के संघर्ष के बाद सीजफायर पर सहमति बन गई है। इस घटनाक्रम के बीच रूस की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। रूस के पूर्व राष्ट्रपति और सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष Dmitry Medvedev ने तंज कसते हुए कहा कि ईरान ने अपने “असल परमाणु हथियार” का परीक्षण कर लिया है—जिसका नाम है Strait of Hormuz। मेदवेदेव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि यह स्पष्ट नहीं है कि वॉशिंगटन और तेहरान के बीच हुआ यह समझौता आगे कैसे बढ़ेगा, लेकिन एक बात तय है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की रणनीतिक ताकत असीमित है।
अमेरिका-इजरायल की हार का दावा
इससे पहले रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता Maria Zakharova ने भी अमेरिका और इजरायल की आलोचना की थी। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ संघर्ष में दोनों देशों को “करीबी हार” का सामना करना पड़ा।जखारोवा के मुताबिक, 28 फरवरी को ईरान पर बिना उकसावे के हमला किया गया था और रूस ने शुरुआत से ही इस कार्रवाई को रोकने की मांग की थी।
ट्रंप की चेतावनियों के बावजूद नहीं झुका ईरान
संघर्ष के दौरान Strait of Hormuz सबसे बड़ा रणनीतिक मुद्दा बना रहा। ईरान ने अमेरिका की लगातार चेतावनियों और अल्टीमेटम के बावजूद झुकने से इनकार कर दिया।28 फरवरी 2026 से शुरू हुए इस संघर्ष में अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कई बार 48 घंटे की समयसीमा देकर स्ट्रेट को खोलने की मांग की थी। उन्होंने यह चेतावनी भी दी थी कि यदि ईरान नहीं माना, तो उसके पावर प्लांट, पुल और नागरिक ढांचे को निशाना बनाया जाएगा।इसके बावजूद ईरान ने स्ट्रेट पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखा। अमेरिकी और इजरायली जहाजों को रोका गया, जबकि अन्य देशों के जहाजों को सीमित रूप से गुजरने दिया गया।
शर्तों के साथ हुआ सीजफायर
लगातार बढ़ते तनाव और सैन्य कार्रवाई के बीच अंततः दोनों पक्षों ने दो हफ्तों के अस्थायी सीजफायर पर सहमति जताई। इससे मिडिल ईस्ट में जारी तनाव फिलहाल कम होता नजर आ रहा है।राष्ट्रपति Donald Trump ने इस सीजफायर को मिडिल ईस्ट के लिए “स्वर्ण युग” की शुरुआत बताया। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका अपने सभी सैन्य उद्देश्यों को हासिल कर चुका है और ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने के लिए तैयार हो गया है



