AZAMGARH News:मृत अवस्था में युवक का शव मिला
Azamgarh news: Dead body of a youth found

रानी की सराय /आजमगढ़:रानी की सराय के सोनवारा मोड़ पर बृहस्पतिवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक की पहचान रानी की सराय थाना क्षेत्र के मलिक हुसैनपुर गांव निवासी मिथिलेश कुमार (लगभग 24 वर्ष) पुत्र चंद्रिका के रूप में हुई है। मिथिलेश अविवाहित था और अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था।जानकारी के अनुसार, मिथिलेश का शव सुबह एक एटीएम के पास मृत अवस्था में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने परिजनों को इसकी सूचना दी। लोगों का कहना है कि मिथिलेश रात में डिवाइडर पर सोया था और बाद में एटीएम के पास आकर सो गया, जहां सुबह उसे मृत पाया गया।



