निवेशकों के लिए कैप्री ग्लोबल की नई पेशकश,कैप्री ग्लोबल लाया हाई-रेटिंग वाला एनसीडी इश्यू
A New Investment Avenue: Capri Global’s Attractive NCD Offering

निवेशकों के लिए कैप्री ग्लोबल की नई पेशकश,कैप्री ग्लोबल लाया हाई-रेटिंग वाला एनसीडी इश्यू
A New Investment Avenue: Capri Global’s Attractive NCD Offering
Capri Global Launches High-Rated NCD Issue with Up to 9.50% Returns
A Golden Opportunity: Invest in Capri Global’s NCD Issue
Mumbai: At a time when investors are seeking a balance between safety and higher returns, Capri Global Capital Limited has announced its ₹500 crore secured, rated, listed, redeemable Non-Convertible Debentures (NCDs) – Tranche I public issue, drawing significant attention in the investment market. The issue will open on April 15 and close on April 28, offering an attractive coupon rate of up to 9.50% per annum.
Managing Director Rajesh Sharma said, “We are delighted to announce this Tranche I NCD issue. Our aim is to provide investors with a reliable investment option that combines safety with attractive returns.”
He further added, “Through segments such as MSME loans, housing finance, gold loans, and construction finance, we are reaching customers across India who have traditionally been underserved by mainstream financial services. This issue will further accelerate our growth strategy.”
The issue offers multiple tenure options ranging from 24 to 120 months, along with both monthly and annual interest payout choices, giving investors flexibility as per their financial goals. A significant portion of the funds raised will be utilized for expanding the company’s lending business and for repayment of existing borrowings. Offered on a “first come, first serve” basis, this NCD issue presents a compelling opportunity for investors looking for stable and secure returns within a limited time frame.
निवेशकों के लिए कैप्री ग्लोबल की नई पेशकश,कैप्री ग्लोबल लाया हाई-रेटिंग वाला एनसीडी इश्यू
कैप्री ग्लोबल के एनसीडी में निवेश का सुनहरा समय
मुंबई : निवेश के बदलते माहौल में जहां निवेशक बेहतर रिटर्न के साथ सुरक्षा की तलाश में हैं, वहीं कैप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड ने ₹500 करोड़ के अपने सिक्योर्ड, रेटेड, लिस्टेड, रिडीमेबल नॉन-कनवर्टिबल डिबेंचर्स (एनसीडी) के ट्रेंच-1 पब्लिक इश्यू की घोषणा कर निवेशकों का ध्यान आकर्षित किया है। यह इश्यू 15 अप्रैल से 28 अप्रैल तक खुला रहेगा और इसमें 9.50% सालाना तक का आकर्षक कूपन रेट ऑफर किया गया है।
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश शर्मा ने कहा, “हम इस ट्रेंच-1 एनसीडी इश्यू की घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हैं। हमारा उद्देश्य निवेशकों को सुरक्षित और आकर्षक रिटर्न के साथ एक विश्वसनीय निवेश विकल्प प्रदान करना है।”
उन्होंने आगे कहा, “हम एमएसएमई लोन, हाउसिंग लोन, गोल्ड लोन और कंस्ट्रक्शन फाइनेंस जैसे सेगमेंट्स के जरिए देशभर में उन ग्राहकों तक पहुंच बना रहे हैं, जो अब तक मुख्यधारा की वित्तीय सेवाओं से दूर रहे हैं। यह इश्यू हमारी ग्रोथ रणनीति को गति देगा।”
इश्यू में 24 से 120 महीनों तक के विभिन्न टेन्योर और मासिक व सालाना ब्याज भुगतान के विकल्प उपलब्ध हैं, जिससे निवेशकों को लचीलापन मिलता है। जुटाई गई राशि का बड़ा हिस्सा लेंडिंग बिजनेस के विस्तार और मौजूदा कर्जों के पुनर्भुगतान में इस्तेमाल किया जाएगा। “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर आने वाला यह इश्यू निवेशकों के लिए सीमित समय का एक मजबूत अवसर साबित हो सकता है।



