AZAMGARH News:बरदह पुलिस द्वारा मोहम्मदपुर फेटी गांव में बड़ी कार्रवाई वांछित आरोपियों के घर मुनादी के साथ नोटिस चस्पा की गई जल्द हाजिर होने के लिए कहा गया

Azamgarh news: Major action by Bardah police in Mohammadpur Feti village, notice pasted at the house of wanted accused along with public announcement, asking them to appear soon.

NBW के बाद फरार माता और पुत्र पर कसा शिकंजा, कोर्ट ने धारा 84 BNSS के तहत जारी की आदेशिका

ठेकमा आजमगढ़: आजमगढ़ जिले में फरार चल रहे माता और पुत्र के खिलाफ पुलिस और न्यायालय ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार को बरदह थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह व ठेकमा चौकी प्रभारी राजेंद्र पटेल के नेतृत्व में मोहम्मदपुर फेटी गांव में मुनादी कराकर नोटिस चस्पा किया और आरोपियों को जल्द न्यायालय में हाजिर होने की चेतावनी दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय, आजमगढ़ ने अपराध संख्या 92/2026 में फरार चल रहे अभियुक्त संगम राय पुत्र कृष्ण चंद्र राय व माता रेनू राय पत्नी कृष्ण चंद्र राय के खिलाफ धारा 84 बीएनएसएस के तहत आदेशिका जारी करने का आदेश दिया है। यह मामला थाना कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा है, जिसमें विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।उप निरीक्षक रफी आलम द्वारा न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है, लेकिन वे अब तक न तो पकड़े जा सके हैं और न ही अदालत में पेश हुए हैं। इससे पहले 19 मार्च 2026 को दोनों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) भी जारी किया जा चुका है।न्यायालय ने केस डायरी का अवलोकन करने के बाद पाया कि पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के लिए कई प्रयास किए गए, जिसकी पुष्टि संबंधित अभिलेखों से होती है। इसके बावजूद अभियुक्त फरार हैं और अपनी चल-अचल संपत्ति को हटाने की कोशिश कर रहे हैं।मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने धारा 84 बीएनएसएस के तहत आदेशिका जारी करना उचित माना। साथ ही विवेचक को निर्देश दिया गया है कि नियमानुसार मुनादी और चस्पा की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए जिसके तहत आज पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button