Azamgarh news :नाबालिग अपहृता को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने एवं दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग अपहृता को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने एवं दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, संरक्षण एवं त्वरित न्याय सुनिश्चित करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मुबारकपुर पुलिस द्वारा नाबालिग अपहृता को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने एवं दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 28.03.2026 को थाना मुबारकपुर पर प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया कि एक नाबालिग बालिका को अभियुक्त द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया। विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि उक्त प्रकरण में परिजनों की भूमिका तथा सहयोगी अभियुक्तगण की संलिप्तता भी पाई गई।
विवेचना के दौरान अपहृता को दिनांक 10.04.2026 को सकुशल बरामद किया गया। पीड़िता के बयान एवं साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमे में धारा 64(1) बीएनएस एवं 3/4 POCSO Act की बढ़ोतरी की गई।
दिनांक 11.04.2026 को उ0नि0 मोहम्मद शमशाद खान मय हमराह पुलिस टीम के साथ देखभाल क्षेत्र एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में मामूर थे, तभी प्राप्त मुखबिर खास की सूचना के आधार पर अभियुक्त को भटौरा पुलिया के पास से समय करीब 11:30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया।
अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया। गिरफ्तारी के दौरान समस्त वैधानिक एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन किया गया।
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु जनपद पुलिस द्वारा प्रभावी एवं सतत कार्रवाई जारी है।



