Azamgarh news :नाबालिग अपहृता को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग अपहृता को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना मेंहनगर पर प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया कि अभियुक्त द्वारा एक नाबालिग बालिका को दिनांक 17.11.2025 को रात्रि में बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया। प्रकरण में मु0अ0सं0 505/25 धारा 137(2)/87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमे में धारा 64 बीएनएस एवं 3/4 POCSO Act की बढ़ोतरी की गई।
दिनांक 10.04.2026 को उ0नि0 मोहम्मद आलम मय हमराह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में वांछित अभियुक्त की तलाश में मामूर थे, तभी मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को जयनगर बाजार से समय करीब 13:25 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया।
मौके से मुकदमा उपरोक्त से संबंधित पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया। अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु जनपद पुलिस द्वारा निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button