‘राजा शिवाजी’ का नया पोस्टर रिलीज़, सोमवार को रिलीज़ होने वाले राजा शिवाजी अँथम “छत्रपती” के लिए हो जाइए तैयार

‘राजा शिवाजी’ का नया पोस्टर रिलीज़, सोमवार को रिलीज़ होने वाले राजा शिवाजी अँथम “छत्रपती” के लिए हो जाइए तैयार

 

जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी ने अपनी फिल्म *‘राजा शिवाजी’* का नया पोस्टर रिलीज़ कर दिया है। इस पोस्टर के साथ *राजा शिवाजी अँथम “छत्रपती”* का माहौल भी बन गया है, जो इस सोमवार रिलीज़ होने वाला है। फिल्म का निर्देशन रितेश विलासराव देशमुख ने किया है, जो इसके लेखक, निर्माता और मुख्य अभिनेता भी हैं। वह इसमें छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं। पोस्टर भले ही सादा हो, लेकिन इसकी झलक काफी दमदार है और फिल्म की भावनाओं को बखूबी दिखाती है।

 

हाल ही में मेकर्स ने फिल्म की कुछ झलकियां भी शेयर की थीं, जिनमें भारत के महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उनकी विरासत की एक झलक देखने को मिली।

 

*राजा शिवाजी अँथम “छत्रपती”* का मुख्य हिस्सा पहले ही रिलीज़ हो चुका है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह गाना अजय-अतुल ने बनाया और गाया है। इसका म्यूज़िक भव्य और दमदार है, जिसे खास तौर पर बड़े पर्दे के लिए तैयार किया गया है। *राजा शिवाजी अँथम “छत्रपती”* के रिलीज़ के साथ फिल्म एक और बड़े पड़ाव की ओर बढ़ रही है।

 

फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, बोमन ईरानी, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते, जिनिलीया देशमुख और रितेश विलासराव देशमुख जैसे कई बड़े कलाकार नजर आएंगे।

 

जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत *‘राजा शिवाजी’*, मुंबई फिल्म कंपनी की फिल्म है, जिसे ज्योति देशपांडे और जिनिलीया देशमुख ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उनकी विरासत पर आधारित एक भव्य ऐतिहासिक फिल्म है, जो 1 मई 2026 को मराठी और हिंदी में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button