Azamgarh News: सिसवारा बाजार में सम्पन्न हुई समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक

सिसवारा बाजार में सम्पन्न हुई समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक
दीदारगंज -आजमगढ़
दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र के सिसवारा बाजार में रविवार को दोपहर में समाजवादी पार्टी दीदारगंज की बैठक आयोजित की गई जिसमें पार्टी पदाधिकारियों, संगठन सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर सहभागिता की। बैठक के मुख्य अतिथि दीदारगंज सपा विधायक कमलाकांत राजभर रहे। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2027में पार्टी को भारी बहुमत दिलाने पर बिचार किया गया जिसमें समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने अपने अपने सुझाव व बिचार साझा किए विधायक कमलाकांत राजभर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का सख्त निर्देश है कि आप लोग बाबा साहब बी आर अम्बेडकर की जयंती अवश्य मनाएं पी डी ए को जोड़े समाज का हर व्यक्ति पी डी ए का सदस्य है ।इस अवसर पर पार्टी कार्य कर्ता ने विधायक निधि द्वारा असहाय,गरीब और गम्भीर रूप से वीमार लोगों के इलाज हेतु दिए विधायक कमलाकांत राजभर के द्वारा विधायक निधि से आठ करोड़ रुपए पीड़ितों के इलाज की चर्चा और प्रशंसा की तो वहीं सपा विधानसभा अध्यक्ष राम आसरे चौहान ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोग फार्म 6अवश्य भरवाएं नहीं तो पात्र मतदान से वंचित रह जाएंगे।आप सभी पार्टीजन भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती शानदार ढंग तन मन धन से मनाएं ।
इस अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता विश्वनाथ राजभर, राम सिंगार यादव विधानसभा महा सचिव सपा,सुरेश राजभर, डॉ 0रण विजय सिंह, त्रिलोकी राजभर,राम सकल यादव, ललित राजभर, आशा राजभर,सरोज राजभर काजी हनी,अरसद, रवि कुमार राजभर,सुबास प्रजापति,मनोज राजभर देवगौड़ा, छोटेलाल राजभर , अरविंद कश्यप,अभिमन्यु यादव आदि उपस्थित थे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button