वाराणसी मंडल T-20 प्रतियोगिता: सिगनल और विद्युत विभाग की शानदार जीत

रोचक मुकाबले में पहला मैच सिगनल ने इंजीनियरिंग विभाग को 07 विकेट एवं दूसरा मैच विद्युत विभाग ने लेखा विभाग को 14 रनों से पराजित कर अंक हासिल किया

वाराणसी 13 अप्रैल,2026; मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन के निर्देश में एवं मंडल क्रीड़ा अधिकारी श्री बालेन्द्र पाल के नेतृत्व में वाराणसी मंडल क्रीडा स्थल में चल रही अंतर विभागीय ग्रीष्मकालीन T-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में प-हला मैच आज 13 अप्रैल 2026 का मैच इंजीनियरिंग और सिगनल विभागों के बीच खेला गया। इंजीनियरिंग विभाग ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। इंजीनियरिंग की तरफ से ऋषभ में 26 बाल पर 7 चौके और तीन छक्के की मदद से 54 रन, विजय ने 40 बाल पर 7 चौके और दो छक्के की मदद से 54 रन बनाए इसके अतिरिक्त अभिषेक और सुभाष ने 11 -11 रन बनाए। सिगनल विभाग की तरफ से अक्षत अवस्थी ने चार ओवर में 25 रन देकर 5 विकेट और शैलेश ने चार ओवर में 28 रन देकर दो विकेट लिया, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री यशवीर सिंह को एक और संदीप को एक विकेट प्राप्त हुआ। 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिगनल विभाग की टीम ने 17.1 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाकर 7 विकेट से मैच जीत कर पूरे 2 अंक प्राप्त किए। सिगनल विभाग की तरफ से रामशंकर ने 38 बाल पर 7 चौके और एक छक्के की मदद से 46 रन, धर्मेंद्र ने 38 बाल पर 8 चौक और तीन छक्के की मदद से 67 रन और अजय ने 13 रन बनाए। इंजीनियरिंग के अश्वनी को दो और अजीत तिवारी को एक विकेट प्राप्त हुआ। शानदार बॉलिंग कर पांच विकेट लेने वाले अक्षत अवस्थी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री यशवीर सिंह के द्वारा दिया गया।

अंतर विभागीय ग्रीष्मकालीन T-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में आज दूसरा मैच विद्युत और लेखा विभाग के बीच खेला गया। विद्युत विभाग ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 178 रन बनाए। विद्युत विभाग की तरफ से भगवान यादव ने 23 बाल पर 7 चौके और एक छक्के की मदद से 44 रन, संजय साहू ने 25 बाल पर छह चौके की मदद से 31 रन, प्रवीण कुमार ने 11 बाल पर तीन चौके की मदद से 17 रन और मुनि ने 19 बाल पर तीन चौके की मदद से 17 रन बनाए। लेखा विभाग की तरफ से रंजीत ने दो ओवर में 18 रन देकर दो विकेट, ओमप्रकाश ने तीन ओवर में 19 रन देकर दो विकेट, राहुल ने चार ओवर में 21 रन देकर दो विकेट, ओम आकाश ने चार ओवर में 36 रन देकर दो विकेट और प्रमोद ने चार ओवर में 44 रन देकर दो विकेट लिए। 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करती हुई लेखा विभाग की पूरी टीम 8 विकेट पर 164 रन बना पाई। विद्युत विभाग ने 14 रन से मैच जीतकर पूरे 2 अंक अर्जित कर लिए। लेखा विभाग की तरफ से प्रशांत विश्वकर्मा ने 30 बाल पर पांच चौके और चार चक्के की मदद से 59 रन,अनुराग भट्ट ने 42 बाल पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन और रंजीत ने 9 बाल पर एक चौके और छक्के की मदद से 17 रन बनाए। विद्युत विभाग की तरफ से नीरज ने चार ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट, रमेश ने तीन ओवर में 24 रन देकर दो विकेट लिए अमित और करन को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ। विद्युत विभाग के भगवान यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार इंजीनियरिंग विभाग में मुख्य कार्याधी मनोज जायसवाल के द्वारा दिया गया।कल पहला मैच रेल सुरक्षा बल और यांत्रिक विभाग के बीच तथा दूसरा मैच कार्मिक और इंजीनियरिंग विभाग के बीच खेला जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button