पत्रकारों के हित में बड़ा कदम: झारखंड में आइडियल पत्रकार संगठन की नई शुरुआत, अनुभवी चेहरों को जिम्मेदारी

संजय पांडेय के मार्गदर्शन में आइडियल पत्रकार संगठन का झारखंड में विस्तार

नवी मुंबई / महाराष्ट्र।वरिष्ठ पत्रकार संजय पांडेय के कुशल मार्गदर्शन में आइडियल पत्रकार संगठन लगातार अपने विस्तार और सशक्त संगठनात्मक संरचना की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। इसी क्रम में झारखंड प्रदेश इकाई का गठन संगठन के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि के रूप में सामने आया है।संगठन ने प्रदेश के अनुभवी और समर्पित पत्रकार विनय कुमार मेहता को झारखंड का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त कर उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता पर विश्वास जताया है। वहीं, पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय और जुझारू छवि रखने वाले अजीत कुमार पाठक को पलामू जिले का जिला अध्यक्ष बनाया जाना संगठन की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है।इस संबंध में जानकारी देते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि यह नियुक्तियां व्यापक विचार-विमर्श के बाद की गई हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संजय पांडेय के मार्गदर्शन में गठित यह टीम झारखंड में पत्रकारों के हितों की रक्षा करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।उन्होंने यह भी कहा कि संगठन पत्रकारों की आवाज को मजबूती देने, उनके अधिकारों की रक्षा करने तथा निष्पक्ष पत्रकारिता को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्यरत रहेगा।इन नियुक्तियों पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों राष्ट्रीय संयोजक अरुण भारद्वाज, मकसूद अहमद आज़मी, राष्ट्रीय प्रभारी आफताब आलम, कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय वर्मा, रवि दीक्षित, प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव सूर्यकांत कदम, केंद्रीय संयुक्त सचिव श्रीमती जमुना चव्हाण, राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख आरिफ खान पठान तथा राष्ट्रीय संयोजक लक्ष्मण सूर्यवंशी ने हर्ष व्यक्त करते हुए नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।संगठन के सभी सदस्यों ने भी विनय कुमार मेहता और अजीत कुमार पाठक को नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई देते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त, सक्रिय और प्रभावशाली बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button