AZAMGARH News:मिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के अंतर्गत महोदवी हाई सेकेण्ड्री स्कूल में “टॉक शो विथ ऑयडलस’’ का आयोजन
Azamgarh News: "Talk Show with Idols" organized at Mahodavi High Secondary School under Mission Shakti Phase 5.0 second phase.

आजमगढ़ 15 अप्रैल 2026/जनपद आजमगढ़ में मिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के प्रचार-प्रसार हेतु जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह के निर्देशानुसार महोदवी हाई सेकेण्ड्री स्कूल में “टॉक शो विथ ऑयडलस’’ पर कक्षा 09 से कक्षा 12 तक की छात्राओं को विभागीय योजना कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड/(सामान्य) एवं निराश्रित महिला पेंशन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करते हुए संचालित सभी आपातकालीन हेल्प लाइन व उसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया। इस कार्यक्रम में महोदवी हाई सेकेण्ड्री स्कूल के अध्यापक व हब के कर्मचारी उपस्थित रही।



