आजमगढ़ में दिनदहाड़े शव मिलने से इलाके में दहशत

Panic in Azamgarh area after dead body found in broad daylight

आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र में पुरानी जेल के सामने स्थित बंधे पर गुरुवार करीब तीन बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस, सिविल लाइन पुलिस चौकी और रोडवेज पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंच गई।मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया मृतक की उम्र लगभग 36 वर्ष प्रतीत हो रही है, जबकि उसका चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button