आजमगढ़:फरिहा मे महिला के साथ दिनदहाड़े हुई लूट,सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी खंगाल कर आरोपियों के तलाश में जुटी

रिपोर्ट: राहुल पांडे

आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा चौकी अंतर्गत पुलिस बूथ से 50 मीटर की दूरी पर मंगलवार की दोपहर 2:30 बजे के आसपास महिला से 11000 रुपए की दिन दहाड़े हुई छिनैती जानकारी होने पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए,जानकारी के मुताबिक रानी की सराय थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव निवासी मीना पत्नी राजेंद्र यादव आवश्यक काम के लिए फरिहा स्थित बड़ौदा UP बैंक से पैसे निकालने के लिए पहुंची बैंक से पैसा निकालने के उपरांत वह पुनः अपने घर के लिए जा रही थी कि पुलिस बूथ से महज 50 मीटर की दूरी पर अज्ञात व्यक्ति ने पैसा छीन कर भाग निकला जब तक कुछ समझ पाती तब तक पैसा छीनने वाले का आता-पता तक नहीं चला जानकारी होने पर फरिहा चौकी इंचार्ज सौरभ त्रिपाठी व प्रभारी थाना अध्यक्ष मय हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल करना शुरू कर दिया बैंक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा इस संबंध में प्रभारी थाना अध्यक्ष से पूछने पर उन्होंने बताया कि 62 वर्षीय महिला के साथ छिनती की सूचना मिली है महिला ब्लड प्रेशर की मरीज है घबराई अवस्था मे अभी कुछ बताने में असमर्थता जता रही है पीड़िता की तरफ से कोई तहरीर अभी तक नहीं मिली है घटना के तत्काल बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य जानकारियां बटोर रही है जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button