आजमगढ़ की फातमा ने हाईस्कूल में फस्ट डिवीजन पाकर बढ़ाया जिले का मान
Azamgarh's Fatima brought glory to the district by securing first division in high school.

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा घोषित हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में इस वर्ष प्रदेशभर में शानदार सफलता दर दर्ज की गई है। इसी कड़ी में आजमगढ़ जनपद से एक गर्व की खबर सामने आई है।आजमगढ़ के बिंद्रा बाजार (रानीपुर) रजमो स्थित ग्रामीण बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा फातामा ने हाईस्कूल परीक्षा में प्रथम श्रेणी (फस्ट डिवीजन) प्राप्त कर अपने परिवार, विद्यालय और पूरे जिले का नाम रोशन किया है। फातामा की इस सफलता से मखदुमपुर गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है।विद्यालय के ग्रामीण ने फातामा की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए इसे अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणादायक बताया। वहीं, परिजनों ने भी उसकी इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।फातामा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-मामा और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उसने बताया कि नियमित पढ़ाई और आत्मविश्वास के बल पर यह मुकाम हासिल किया जा सकता है।ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर इस तरह की सफलता प्राप्त करना न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह क्षेत्र की अन्य छात्राओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।



