आजमगढ़:पूजित अक्षत और पत्रक के साथ अयोध्या में 22 जनवरी को हो रहे प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा का दिया निमंत्रण

रिपोर्ट:राजेंद्र प्रसाद

बिंद्रा बाजार/आजमगढ़:श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में 22 जनवरी को हो रहे प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में बुधवार को बिंद्रा बाजार वासियो के द्वारा रानीपुर रजमो, बिंद्रा बाजार बहोरापुर, गौरी ,शिवराजपुर, बेलवा, मोहम्मदपुर, दयालपुर, दरियापुर ,गंभीरपुर, उत्तरगांवा, कलंदरपुर, थनौली आदि गांव में द्वार द्वार जाकर श्री राम प्राण प्रतिष्ठा मैं सम्मिलित होने का नेवता दिया और निवेदन किया कि अधिक से अधिक राम भक्त श्री राम प्राण प्रतिष्ठा में भाग ले जो भक्त नहीं जा सकते 22 जनवरी को अपने नजदीकी मंदिर में भजन कीर्तन और श्री राम का जयकारा लगाए और महामंत्र का 108 बार जाप करें शाम सूर्यास्त के बाद अपने-अपने घरों और दरवाजे पर  दीप प्रज्वलित  कर देवी देवताओं को खुश करें और दीपावली मनाएं नेवता निवेदक अशोक मद्धेशिया, रमेश प्रजापति सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button