Azamgarh News: चाणक्य इंग्लिश स्कूल राजेपुर में टॉपर्स का सम्मान: प्रियांशी को मिली साइकिल*

*चाणक्य इंग्लिश स्कूल राजेपुर में टॉपर्स का सम्मान: प्रियांशी को मिली साइकिल*
*आजमगढ़/ठेकमा:* राजेपुर भीरा स्थित चाणक्य इंग्लिश स्कूल में हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रियांशी यादव निवासी कम्मरपुर को साइकिल देकर सम्मानित किया गया। वहीं द्वितीय स्थान पर रहीं आकांक्षा यादव निवासी गिडउर तथा तृतीय स्थान पाने वाली संजना सरोज निवासी जगदीशपुर को डायरी, कलम व गोल्ड मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।
प्रिंसिपल पीयूष सिंह ने कहा कि विद्यालय का लक्ष्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार देना है। टॉपर्स की सफलता स्कूल के अनुशासित माहौल और शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है। डायरेक्टर रंजीत सिंह ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर सूरज सिंह, जनार्दन यादव, दिनेश यादव, आकाश, संगीता यादव, किरन देवी, कुमारी संगीता, मैनेजर विजय कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में अभिभावक व बच्चे उपस्थित रहे।



