Azamgarh news :मानसिक रूप से कमजोर युवती से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
मानसिक रूप से कमजोर युवती से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना सरायमीर क्षेत्रांतर्गत दिनांक 02.05.2026 को वादी द्वारा तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उसकी मानसिक रूप से कमजोर बहन के साथ अभियुक्त भीम पुत्र पुनवासी निवासी ग्राम कौरागहनी द्वारा गाली-गलौज करते हुए छेड़छाड़, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी दी गई। उक्त तहरीर के आधार पर थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 109/2026 धारा 75, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
दिनांक 06.05.2026 को उ0नि0 धीरज कुमार मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर कौरागहनी नहर के पास से वांछित अभियुक्त भीम को समय करीब 04:50 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तारी के कारण से अवगत कराते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।



