Azamgarh news :नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व पोक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व पोक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना रौनापार क्षेत्रांतर्गत वादिनी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर दिनांक 19.01.2026 को उसकी 17 वर्षीय पुत्री को गांव के ही अभियुक्त धीरज यादव पुत्र वंशलोचन यादव निवासी आराजी अजगरा मगर्वी (माधो का पुरा) थाना रौनापार द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में थाना रौनापार पर मु0अ0सं0 41/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस पंजीकृत किया गया। अपहृता की बरामदगी व बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 64 बीएनएस व 3/4 पोक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई तथा विवेचना प्रचलित रही।
दिनांक 06.05.2026 को उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार मय पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त धीरज यादव को बेलहिया पुलिया, थाना रौनापार क्षेत्र से समय 08:50 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को उसके अपराध से अवगत कराते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया तथा परिजनों को सूचना दी गई l



