Azamgarh news :बारात में तमंचा लेकर डांस का वीडियो वायरल का आरोपी तमंचे सहित गिरफ्तार

बारात में तमंचा लेकर डांस का वीडियो वायरल का आरोपी तमंचे सहित गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना कप्तानगंज क्षेत्रांतर्गत दिनांक 04.05.2026 को ग्राम कादीपुर हरिकेश में आई बारात के दौरान एक युवक द्वारा तमंचा लेकर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उक्त प्रकरण का संज्ञान लेते हुए थाना कप्तानगंज पर मु0अ0सं0 132/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम विकास निषाद पुत्र जितेन्द्र निषाद निवासी ग्राम कादीपुर हरिकेश थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 प्रिंस मिश्रा द्वारा की जा रही है।

दिनांक 06.05.2026 को पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त विकास निषाद को बालोवरगंज से गोपालापुर पुलिया मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अदद नाजायज देशी तमंचा .315 बोर बरामद हुआ।

बरामदगी के आधार पर अभियुक्त को विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button