Azamgarh news :युवती को शादी का झांसा देकर उत्पीड़न करने का आरोपी गिरफ्तार
युवती को शादी का झांसा देकर उत्पीड़न करने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना कप्तानगंज क्षेत्रांतर्गत वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोप लगाया गया कि अभियुक्त सलमान निवासी ग्राम लालपुर थाना महाराजगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा उनकी पुत्री को शादी का झांसा देकर मानसिक व शारीरिक रूप से उत्पीड़ित किया गया। दिनांक 16.04.2026 को विवाह से इंकार करने पर पीड़िता ने फांसी लगा ली, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
उक्त प्रकरण में थाना कप्तानगंज पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय आजमगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष जय प्रकाश के नेतृत्व में दिनांक 06.05.2026 को अभियुक्त सलमान पुत्र असामुद्दीन निवासी लालपुर थाना महाराजगंज जनपद आजमगढ़, उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया।



